Tevar Times
Online Hindi News Portal

लखनऊ विश्वविद्यालय को कबूतर खाना बना दिया है : अतुल अनजान

0
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अतुल कुमार अनजान ने आज यहां कहा कि ये विश्वविद्यालय प्रदेश की राजधानी का विश्वविद्यालय है, ये कोई जेल नहीं है। हमने इस विश्वविद्यालय के लिए कई लड़ाईयां लड़ी हैं। उन्होंने कहा कि विगत दिनों से इस विश्वविद्यालय को जेल और यातनागृह बना दिया गया है। मुझे ये देख कर अजीब लग रहा है कि अब छात्रों को एडमिशन के लिए, अपने हक के लिए भी हाँथ फैलाने पड़ते हैं।

राजधानी के एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में अनजान ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय को कबूतर खाना बना दिया गया है। मुख्यमंत्री, राज्यपाल आजकल लखनऊ विश्वविद्यालय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय में हो रही घटनाएं माहौल खराब कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार छात्रसंघ चुनाव से क्यों भाग रही है। कहा कि हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं पर संवाद के नाम पर विश्वविद्यालय को कबूतरखाना बनाना हम बर्दाश्त नही कर सकते हैं। अनजान ने कहा कि हम सभी ने प्रतिवेदन दिया है और 3 हफ्ते में अगर काम नहीं हुआ तो हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। वार्ता में सत्यदेव त्रिपाठी, अरविन्द सिंह गोप, राजेन्द्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More