Tevar Times
Online Hindi News Portal

सामाजिक कुरीतियों ने आधी आबादी को दबाने का किया है प्रयास : राज्यपाल

0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने आज यहां कहा कि महिलाओं के पूर्व शानदार इतिहास होने के बावजूद सामाजिक कुरीतियों ने आधी आबादी को दबाने का प्रयास किया है। भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिलाओं के प्रति अत्याचार विचार का विषय है।
समाचार पत्रों में महिलाओं के प्रति होने वाले अत्याचार के समाचार को देखकर पीड़ा होती है। नाईक सोमवार को राजधानी के एक होटल में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को ‘स्वयंसिद्धा अवार्ड-2018’ से सम्मानित करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।
नाईक ने कहा कि बेटियों को शिक्षित कर उनके अधिकारों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाये। पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्ण ने कहा था कि एक बेटी के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं।
अपना उदाहरण देते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनके घर में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं। मेरे यहां तक पहुंचने में मेरी पत्नी और बेटियों का योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा की ओर जितना ध्यान देना चाहिए था उतना नहीं दिया गया है।

महिलाओं पर अत्याचार करना कमजोरों की पहचान है : रीता बहुगुणा

महिला कल्याण एवं पर्यटन मंत्री प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि संविधान ने महिलाओं को जीवन जीने और जीवन चलाने का अधिकार दिया। व्यवहारिक तौर पर महिलाओं को बराबरी का हक मिलना चाहिये। देश में प्रतिभावान महिलाओं की कमी नहीं है। महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपनी प्रतिभा को प्रमाणित करना होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करना कमजोरों की पहचान है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More