Tevar Times
Online Hindi News Portal

विपक्ष का गठबधंन भाजपा के लिए फायदेमंद: उमा भारती

0
महोबा। केंद्रीय मंत्री उमा भारती का कहना है कि योगी सरकार का पॉलिथीन पर रोक लगाने का फैसला जल्दबाजी भरा है। उनका कहना है कि सरकार को रोक लगाने से पहले इसके विकल्प की तलाश करनी थी। उन्होंने विपक्ष का गठबधंन भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा।
मध्य प्रदेश में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद दिल्ली जाते समय महोबा में कुछ देर के लिए रूकी केंद्रीय मंत्री ने कई मुद्दों पर मीडिया से वार्ता की। प्रदेश सरकार के पॉलिथीन पर रोक लगाने के फैसले पर उमा ने कहा कि पॉलिथीन पर रोक जल्दबाजी है पॉलिथीन का सस्ता विकल्प बनाना होगा नहीं तो जनता में आक्रोश बढ़ेगा।
क्योंकि इससे गरीब लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अवैध खनन चल रहा है, उसपर रोक लगनी चाहिए। पृथक बुन्देलखण्ड राज्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड अलग राज्य का निर्माण आंदोलनकारी ही करा सकते हैं। हमारा काम समर्थन करना है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लोगों को यह समझना होगा कि क्या वह अलग राज्य बनाना चाहते।
भाजपा छोटे राज्यों का समर्थन करती है। यहीं वजह है कि उन्होंने पूर्व में भी अलग बुंदेलखंड की इकाई बनाई थी। उन्होंने कहा कि केन बेतवा लिंक परियोजना से बुंदेलखंड का कायाकल्प होगा। इस परियोजना से किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के गठबंधन से चुनाव में भाजपा को फायदा होगा। विरोधी दल मिलकर भी मोदी का मुकाबला नहीं कर पाएंगे। किसानों की मौत पर चिन्ता जताते हुए उमा ने कहा कि यदि कोई किसान कर्ज या सरकारी व्यवस्था से निराश होकर आत्महत्या करता है तो शासन प्रशासन के लिए बड़ा पाप है। शासन प्रशासन को इसे गंभीरता से लेना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More