Tevar Times
Online Hindi News Portal

यूपी की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस आज देगी धरना

0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध एवं महिला उत्पीड़न के खिलाफ शनिवार 21 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस  हजरतगंज स्थित (जीपीओ पार्क) गांधी प्रतिमा पर धरना देगी। धरने की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर खुद करेंगे। उनके आवाहन पर कल ही प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसियों द्वारा धरना दिया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत ही भयावह हो चुकी है। जेल में हुई हत्या कानून व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने का प्रमाण हैं। जेल के अन्दर किसी की हत्या यह सिद्ध करने के लिए काफी है कि जेल के अन्दर एक समानान्तर अपराधिक साम्राज्य सरकार के संरक्षण में चलाया जा रहा है। मार्च 2017 से अब तक लगभग 2000 पुलिस मुठभेढ़ों में लगभग 61 लोग मारे जा चुके हैं।
कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी द्वारा इन हत्याओं का सरेआम समर्थन किया जा रहा है जो चिंता का विषय है। वहीं पुलिस की स्थिति इतनी संदिग्ध हो गयी है कि इनके अधिकारी ही आला अधिकारियों पर आरोप लगा रहे हैं कि थाने पर इंजार्च की पोस्टिंग के लिए अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं। इस प्रकार के आरोप एक पुलिस इंस्पेक्टर ने आई.जी. पुलिस पर लगाये हैं। प्रदेश में सरकार का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। जब मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी शहर छोड़ दें अपराधों में बाढ़ सी आ जाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More