Tevar Times
Online Hindi News Portal

‘भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन’ देश में लाएगा नई क्रांति

0

प्रदेश कार्यकारिणी की योजना बैठक सम्पन्न


सौरभ भट्ट


लखनऊ। ‘भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन’ की प्रदेश कार्यकारिणी की योजना बैठक सीतापुर रोड स्थित मिलन पैलेस में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय संयोजक श्री वीरेंद्र मिश्र द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की योजना बनाई गयी, जिससे पूरे उत्तर प्रदेश के हर जिले में कार्यकर्ताओं को जोड़कर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा किया जायेगा तथा संगठन को जल्दी ही ब्लाक और ग्राम स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इसके बाद रणनीति बनाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी आंदोलन छेड़ा जाएगा।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संयोजक श्री वीरेंद्र मिश्र ने कहा कि कार्यकारिणी गठित करने का काम शुरू हो चुका है। कुछ ही दिन में इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर सदस्यता अभियान भी चलाया जायेगा। इसकी जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दे दी गई है।
प्रदेश संयोजक श्री रवि शुक्ला ने कहा कि जनता को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए भ्रष्टाचार मुक्ति आंदोलन बनाई गई है। संगठन को मजबूत बनाने के बाद आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका संगठन ऐसा कोई कार्य नहीं करेगा जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़े। आंदोलन बेहद शांतिपूर्ण ढंग से ही किये जाएंगे।

उ0प्र0 की कमान रवि शुक्ला को प्रदेश संयोजक, लखनऊ मण्डल की कमान अमरनाथ शर्मा, बनारस मंडल अभिनव चौबे व कानपुर मंडल की कमान शिवम पाल व प्रदीप कुमार को सौंपी गई। प्रदेश कार्यकारिणी में शादाब सिद्दीकी, मो0 गुफरान, राजू साहू, ललिता सिंह व हीरा पाल को सम्मिलित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More