Tevar Times
Online Hindi News Portal

एक पत्थर ने सुलझा दी ब्लाइंड मर्डर की मिस्ट्री

0
भदोही। जिले के सुरियावां थाने के दशरथपुर पलवार गांव में बीती 19 जुलाई को मिली अज्ञात युवती की हत्या की लाश पुलिस ने राजफांस कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस ब्लाइंड मर्डर केस आरोपी पत्थर के जरिए हत्या युवती की हत्या की थी और शव को खेत में लाकर ठिकाने लगाया था। इस मामले में पुलिस ने पति को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने पुलिस लाइन में इस खुलासे को मीडिया के सामने रविवार को उजागर किया। लेकिन पुलिस के सामने पति रवि सिंह ने बताया की उसकी हत्या नहीँ की गयी थी बल्कि उसने आत्महत्या की थी। बता दे कि जिले के सुरियावां थाने के दशरथपुर पलवार गांव में 19 जुलाई को एक अज्ञात महिला की लाश खेत में दफन मिली थी।
कब्र से शव निकालने के बाद पुलिस ने शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। खुद की पक्की सूचनाओं और साक्ष्यों के आधार पर वह रवि सिंह के यहाँ गई, लेकिन परिजनों ने बताया कि वह बहू सानिया के साथ सूरत चला गया , जिसके बाद यह गुत्थी और उलझ गयी।
लेकिन जांबाज क्राइमब्रांच की टीम ने आखिकार उस पत्थर यानी पटिया के जरिए हत्या का राज खोल दिया, जिस पत्थर से लाश दफन करने के बाद उसे ढ़का गया था। आखिरकार टीम जो चाहती थी  वह साक्ष्य उसे गांव के शिवबोधन सिंह के यहां से मिल गया। क्योंकि उस पटिया को जहां से उठाया गया था उस जमीन पर पूरे निशान मौजूद थे।
बारिश का मौसम की वजह से पुलिस के हाथ यह साक्ष्य लग गया। पुलिस ने दबाव बनाया तो दफन युवती की शिनाख्त सनि उर्फ सानिया सिंह (35) के रुप में हुई। सास ने यह कबूल कर लिया कि सानिया मेरे बेटे रवि सिंह की पत्नी है। उसकी लाश को घर वालों ने ठिकाने लगाया। हलांकि उसने साफ तौर पर कहा था कि उसकी हत्या नहीं हुई थी, उसने खुद फांसी लगा कर आत्महत्या की थी।
जिसकी वजह से घर वाले डर गए थे और किसी तरह उसकी लाश को ठिकाने लगाना चाहते थे। जिसकी तलाश में सानिया का पति रवि सिंह, उसके दो साथी रात में गंगा घाटों का निरीक्षण भी किया था। लेकिन बाद में फैसला बदलते हुए उसे दफन करने का निर्णय लिया और नशे की हालत में होने की वजह से तीनों में मारपीट भी हुई।
जिसकी वजह से रवि सिंह बेहद डर गया और पत्नी सानिया की लाश को ठिकाने लगाने के लिए यह तरीका अपनाया। क्रांइम सूत्रों की माने तो सानिया ने रवि सिंह से प्रेम विवाह किया था। उसका मायका दुर्गागंज थाने के भौथर गांव हैं। प्रेम विवाह की वजह से मायके वाले भी उससे नफरत करते थे।
पुलिस ने आखिर अनसुलझे हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पति और दूसरे आरोपियों को गिरफतार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि रवि की संगत बुरे लोगों से भी और वह नशा करता था जिसकी वजह से सानिया की उससे नहीं पटती थी। घटना की रात दोनों से विवाद भी हुआ था। जिसके बाद सुबह उसने इस तरह का कदम उठाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More