Tevar Times
Online Hindi News Portal

शिक्षामित्रों का केश त्यागना, भाजपा में विश्वास का त्याग है: अखिलेश

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि हमने जिन शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाकर रोजगार व शिक्षातंत्र से सशक्त किया था उन्हें भाजपा ने आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया है। आंदोलन की बरसी पर महिला-पुरूष शिक्षामित्रों का केश त्यागना वस्तुतः भाजपा में विश्वास का भी त्याग है।
उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के हर संघर्ष में समाजवादी साथ हैं। शिक्षामित्रों के साथ भाजपा सरकार ने अन्याय किया है।  अखिलेश ने कहा कि भाजपा का उत्तर प्रदेश में 75 सीटें जीतने का दावा हास्यास्पद और आधारहीन है। सच्चाई यह है कि भाजपा को ऐसा लगता है कि देश में कोई समस्या ही नहीं है।
नौजवानों को रोजगार उपलब्ध है, आर्थिक क्षेत्र में कोई संकट नहीं है। भाजपा का यह शुतमुर्गी रवैया है। भाजपा को यह ध्यान रखना चाहिए कि जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में 1977 के चुनाव में जनता ने सत्ताधारीदल को सबक सिखाया था, उसकी पुनरावृत्ति अवश्यंभावी है। राजनैतिक परिवर्तन के लिये जनता तैयार है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More