Tevar Times
Online Hindi News Portal

महात्मा गांधी की प्रतिमा को रंगकर उनकी सोच की हत्या करने का हुआ प्रयास: राजबब्बर

0
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि शाहजहांपुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को रंगकर कुछ लोगों ने उनकी आत्मा को चोट पहुंचाने का काम किया है। सत्य और अहिंसा के लिए अपना सारा जीवनयापन करने वाले महापुरूश को लोगों ने महात्मा का नाम दिया, बापू का नाम दिया। ऐसा करके उन लोगों ने उनकी सोच की हत्या करने का प्रयास किया है।

महात्मा गांधी की पहचान किसी रंग से करने वालों की सोच पर तरस आता है। वह चाहते तो कोई भी रंग का कपड़ा पहन सकते थे परन्तु उन्होंने सभी रंगों का त्याग कर दिया था। महात्मा गांधी की प्रतिमा को रंगे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि हमारे देश में महापुरूशों की प्रतिमाओं को विशेश रंगों से रंगकर रंगों से राजनीति द्वारा समाज को बांटने और वैमनस्यता फैलाने का कार्य कुछ लोग कर रहे हैं।
उन लोगों को यह सोचना चाहिए कि गांधी जी किसी रंग से परिचय के मोहताज नहीं हैं। गांधी जी ने सभी रंगों को त्यागकर सफेद रंग जो शांति एवं त्याग का प्रतीक है, को अपनाया और लोगों ने उन्हें महात्मा कहा। उन्होंने कभी भी सफेद चादर नहीं हटायी जबकि वह किसी और भी रंग की हो सकती थी और न ही कोई रंग ही अपनाया एवं अपने जीवन में पवित्रता, शुचिता को बनाये रखा।
बब्बर ने कहा कि रंगों के आधार पर समाज को बांटने की सोच रखने वाले कुछ लोग गांधी की सोच को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। राजबब्बर ने कहा कि राश्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को विशेश रंग देकर उनकी आत्मा को दुःख पहुंचाया जा रहा है। जिस नफरत की सोच ने गांधी जी की हत्या की है वह सोच कभी भी गांधी जी के चश्मे के करीब भी नहीं पहुंच सकती है। आज कुछ लोग विशेश रंगों के जरिये गांधी जी की सोच को नुकसान पहुंचाने एवं दुर्व्यवहार करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें इससे बाज आना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More