Tevar Times
Online Hindi News Portal

प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाये: राजबब्बर

0
लखनऊ। उ.प्र. कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर ने प्रदेश में आयी भीषण बाढ़ पर चिन्ता व्यक्त की है। बब्बर ने प्रदेश सरकार एवं प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में लापरवाही और उदासीनता बरते जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और प्रशासन तत्काल बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाये जिससे आम जनता के हो रहे जानमाल के नुकसान से बचाया जा सके।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से उत्पन्न हुई बाढ़ की भीषण समस्या को देखते हुए प्रदेश भर के सभी जिला/शहर अध्यक्षों को परिपत्र भेजकर अपने-अपने जिला-शहर में बाढ़ प्रभावितों की हर संभव मदद करने के साथ ही उन्होने प्रदेश के सभी कांग्रेसजनों से अपने-अपने स्तर से बाढ ़प्रभावितों की मदद करने की अपील की है।

पासवान अपने साथियों संग कांग्रेस में शामिल

गोरखपुर जनपद के सोशल एक्टिविस्ट अमर सिंह पासवान ने अपने साथियों के साथ शनिवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पासवान ने प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रणजीत सिंह जूदेव के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश कांग्रेस के ज्वाइनिंग प्रभारी मदनमोहन शुक्ला ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करायी।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में पासवान के साथ ध्रुव चन्द्र पासवान सदस्य जिला पंचायत, हरी कुमार पासवान, गनेश पासवान, राम आसरे पासवान, झब्बू लाल पासवान, पवनदेव पासवान सहित अन्य लोग शामिल रहे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि ज्वाइनिंग के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि आज जिस प्रकार से विभिन्न वर्गों एवं क्षेत्रों के प्रदेश भर के युवा कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
उससे यह साफ हो गया है कि वर्तमान केन्द्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से युवा वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि जो लोग आज सत्ता में बैठे हैं जिन लोगों के ताकत के बल पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बने हुए हैं आज उनकी ओर से आंखें मूदें बैठे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी सत्ता नहीं बल्कि जनता की ताकत पर विश्वास रखती है।

विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजबब्बर से मांगा आन्दोलन में सहयोग

लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधमंडल ने शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर से मुलाकात कर अपनी मांगों का एक मांग पत्र सौंपा और विभिन्न मांगों को लेकर किये जा रहे आन्दोलन में सहयोग मांगा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि मांग पत्र में मांग की गयी है कि योग्य छात्रों को प्रवेश दिया जाये। विश्वविद्यालय परिसर में लोकतंत्र व छात्रसंघ बहाल किया जाए। निर्दोष छात्रों को रिहा कराया जाए।प्रतिनिधिमंडल को राजबब्बर ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए आश्वासन दिया कि छात्रों की लड़ाई को मजबूत करने के लिए वह हर संभव मदद करेंगे तथा छात्रों की इस लड़ाई में कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ छात्र/नौजवानों के साथ खड़ी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More