Tevar Times
Online Hindi News Portal

उप मुख्यमंत्री ने किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का उद्घाटन

0
लखनऊ। किसी भी बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए जरुरी है कि बीमारी के कारणों के बारे में में जन जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को जागरुक किया जाए, जिसकी जिम्मेदारी न केवल शासन प्रशासन की है, बल्कि पूरे समाज की है। राष्ट्र एवं प्रदेश को कृमि मुक्त बनाने के लिए जरुरी है कि अभियान चलाकर इसके बचाव हेतु व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाय।
यह विचार प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने आज यहां अलीगंज स्थित पंचायत राज निदेशालय के लोहिया सभागार में एनीमिया मुक्त प्रदेश हेतु राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उद्घाटन के अवसर पर दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी एवं राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने बच्चों को एलबेंडाजॉल की गोली खिलाकर इस अभियान का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर डॉ शर्मा ने कहा कि यह परजीवी बच्चों के समग्र विकास को रोक देता है। यह संक्रमण मुख्य रुप से ेवपस जतंदेउपजजमक भ्मसउपदजी (एस टी एच) अर्थात पेट के परजीवी से होता है। यह परजीवी पेट में पाए जाते हैं और खुले में शौच से संक्रमित हुई मृदा को छूने आदि से बच्चों के आंत में पहुंचकर अंडे दे देते हैं और बच्चों के पोषक तत्वों को अपने विकास में ले लेते हैं, जिससे बच्चों का समग्र विकास रुक जाता है।
अंततः यह क्रिया बच्चों में एनीमिया, कुपोषण, पेट में दर्द, शारीरिक कमजोरी, उल्टी, दस्त, भूख कम लगना, मानसिक रोग एवं कुष्ठ रोग जैसी गम्भीर बीमारियों को जन्म देता है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से प्रदेश के 7 करोड़ से अधिक बच्चों को एलबेंडाजॉल का टेबलेट दिए जाने का यह अभियान प्रशंसनीय है। इससे प्रदेश को कृमि मुक्त बनाया जा सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More