Tevar Times
Online Hindi News Portal

आधुनिक भारत के निर्माता थे अटल जी

0
कुशीनगर।  जनपद में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के मृत्यु के बाद शुक्रवार को जगह-जगह श्रद्धांजलि व शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी ने कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी आधुनिक भारत के निर्माता थे।

कांग्रेस के युवा नेता व उदितनारायण डिग्री कालेज पडरौना के पूर्व अध्यक्ष चन्दन सिंह ने सुभाषचौक पर आयोजित शोक सभा में कहा कि स्व. अटल जी एक सोच थे। जिस पर कोई भी राजनीति करने वाले लोग उनकी सोच व आचरण, विचार का अनुकरण करके राजनीति के शिखर पर पंहुच सकता है।
इसी तरह रामकोला उपनगर में सर्वदलीय शोक सभा को सम्बाधित करते हुए रालोद के जिलाध्यक्ष रामभवन राव ने कहा कि अटल जी आधुनिक भारत के निर्माता थे। क्योकि उन्होने कम्प्यूटर क्रान्ति से लेकर देश के मार्गो के निर्माण कार्य की शुरुआत करके आधुनिक भारत के निर्माण पहल शुरु की।

आज देश में उनकी पहल रंग लायी जिसके बदौलत देश में सड़को का जाल बिछायी जा रही है। इसी तरह पडरौना नगर पालिका के चेयरमैन विनय जायसवाल ने श्रद्धाजलि सभा में कहा कि हमने आधुनिक भारत के निर्माता स्व. पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी को खो दिया  उनके जैसा देश को कोई भविष्य में नहीं मिलेगा।
उनके बारे में जितना कहा जाय वह कम ही होगा। उन्होने देश को आगे बढ़ाने में बहुत ही योगदान था। वही भाजपा विधायक रजनी कान्त मणि त्रिपाठी ने अपने श्रद्धासुमन मे कहा कि स्व. अटल जी देश के राजनितिज्ञो के लिए एक प्रेरणा श्रोत थे जो देश को आधुनिक भारत बनाने में शुरुआत की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More