Tevar Times
Online Hindi News Portal

तेल और रफेल के खेल में अब फेल हो चुकी है मोदी सरकार: राजबब्बर

0
लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि गरीब और कमजोर के ऊपर दोहरी मार करते हुए भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल के दाम फिर एक बार बढ़ा दिये। अपने चुनावी जुमलों को झूठा साबित करते हुए बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर आम जनता को मंहगाई की आग में झोंक दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि मोदी सरकार द्वारा लिये गये इस जनविरोधी निर्णय में बड़ी-बड़ी तेल कम्पनियों के साथ उसकी सांठ-गांठ की बू आती है। भाजपा और मोदी सरकार तेल और रफेल के खेल में अब फेल हो चुकी है। अब गरीब जनता इन्हें माफ नहीं साफ करेगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर ने आईपीएन को दिए अपने बयान में कहा कि कच्चे तेल के दाम जब अपने सबसे ऊँचे स्तर पर 149 डालर प्रति बैरल था तब यूपीए-1 और यूपीए-2 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने जनता पर इसका भार नहीं पड़ने दिया था। आज जब कच्चे तेल का दाम 68 डालर प्रति बैरल है तब डीजल-पेट्रोल के दाम आसमान पर हैं। सत्ता के नशे में चूर असंवेदनशीलता की तस्वीर मोदी सरकार बन चुकी है। जनता को चुनाव के समय भाजपा का नारा ‘‘बहुत हुई जनता पर पेट्रोल-डीजल की मार, अबकी बार मोदी सरकार’’ था जो आज खोखला साबित हो गया है।
ऑयल कम्पनियां अपने-अपने डीलर्स को पीएम मोदी की तस्वीर लगाने को मजबूर कर रही हैं। दूसरी तरफ डीजल एवं पेट्रोल के दामों में सिर्फ 8 रूपये का फर्क रह गया है, प्रचार के अलावा भाजपाइयों को कुछ सूझ नहीं रहा है। ‘‘चारों तरफ मंहगाई की हाहाकार है। जनता की दुश्मन बन चुकी मोदी सरकार है।’’ डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ने से ट्रान्सपोर्ट का भाड़ा और रोजमर्रा की चीजों के दाम का बढ़ना स्वाभाविक है। कांग्रेस पार्टी इस तुगलकी फरमान की निन्दा करती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More