Tevar Times
Online Hindi News Portal

भाजपा को नौजवानों के भविष्य निर्माण की कतई चिंता नहीं: अखिलेश

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नौजवानों को पार्टी मुख्यालय, में सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की दृष्टि भविष्य पर है। आज चिंता का विषय यह है कि आने वाली पीढ़ियों को सुखद भविष्य कैसे मिल सकेगा? भाजपा युवा पीढ़ी को अंधविश्वास और रूढ़िवादिता के अंधेरे में फंसाए रखना चाहती है। उसे नौजवानों के भविष्य निर्माण की कतई चिंता नहीं है।
अखिलेश ने समाजवादी युवजन सभा की बैठक में कहा कि इन दिनों लोकतंत्र की परीक्षा ली जा रही है। भाजपा समाजवादी विचाराधारा को बदनाम करने की रणनीति पर काम कर रही है। वह भ्रम, अफवाह और गुमराह करने की साजिश करती है। लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि समाजवादी पार्टी को नौजवानों पर भरोसा है। इस पीढ़ी की ऊर्जा, शक्ति और निष्ठा बेजोड़ है जो परिवर्तन की वाहक है। युवा पीढ़ी विचार से ही समाजवादी होती है। युवा जातिवाद और साम्प्रदायिकता के शिकार नहीं हो सकते हैं। भाजपा युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद कर रही है। नौजवानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। विश्वविद्यालयों में छात्रों को दाखिला देने में बंदिशें  लगाई जा रही है।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा बेरोजगारी के मुद्दे पर मौन है। नोटबंदी से बेरोजगारी में वृद्धि हुई है। जीएसटी से अर्थ व्यवस्था घाटे में गई है। दूसरे देशों के मुकाबले भारत पिछड़ता जा रहा है। किसानों को भाजपा ने धोखा दिया है। गन्ना किसानों को कुछ नहीं मिला है। भाजपा राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। वर्तमान सत्ताधारियों के कारण बहन-बेटियों का मान सम्मान खतरे में है। अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 व्यवस्था को बर्बाद कर दिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More