- रवि शुक्ला उर्फ जूनियर अन्ना ने भ्रष्टाचार मिटाने की ली शपथ
- बेइमानी मिटाने के लिये ईमानदारों को एकजुट होना होगा
लखनऊ। आज प्रेस क्लब लखनऊ उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्ति आन्दोलन का गठन डा.सूर्य कुमार शुक्ला पोलिस महानिदेशक होमगार्ड की अगुवाई में किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संयोजक रवि शुक्ला ने किया, वे भ्रष्टाचार मुक्ति के क्षेत्र में अमूल्य योगदान देते आये है जिसके कारण वे जूनियर अन्ना के नाम से भी विख्यात है।
मंच से बोलते हुए राष्ट्रीय संयोजक श्री वीरेंद्र मिश्रा जी भ्रष्टाचार के अनेकों आंकड़े प्रस्तुत किये और ये भी कहा की हम मानसिक रूप से भ्रष्टाचार को स्वीकृति दे चुके है जो की निंदनीय है और इसे खत्म करने के लिये हर घर, मुहल्ले से ईमानदार व्यक्तियों की टोली को निकलना होगा।
वही दूसरी तरफ श्री शुक्ला ने इसी संदर्ब में एहम सुझाव देते हुए कहा की सरकार को हर थाने पे एक व्यक्ति मनोनीत करना चाहिये जो थाने के सही व गलत आंकड़ों का प्रस्तुतिकरण दे सके, जिससे करप्शन को रोका जा सके, आर्थिक अपराधों में गिरफ़्तारी के बजाये आर्थिक दंड का प्रवधान शुरू होना चाहिये, एवम ईमानदारों के लिये सम्मान योजना का शुभआरंभ होना चाहिये।
कार्यक्रम में निम्न पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण करवाया गया-
- रवि शुक्ला उर्फ जूनियर अन्ना प्रदेश संयोजक, उत्तर प्रदेश।
- सौरभ भट्ट प्रदेश उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश।
- राजू शाहू सह-मंत्री बाराबंकी
- शादाब सह-मंत्री लखनऊ
- शान्ति रावत मीडिया सेल प्रभारी उत्तर प्रदेश।
- स्पर्श दीक्षित मीडिया सेल प्रभारी लखनऊ, उत्तर प्रदेश
- नरसिंह नारायण स्वार्थी प्रवक्ता मीडिया सलाहकार उत्तर प्रदेश।
- अरूण कुमार त्रिपाठी कानूनी सलाहकार उत्तर प्रदेश।
- प0 अमरनाथ शर्मा मण्डल संयोजक लखनऊ।
- अभिनव चौबे मण्डल संयोजक बनारस।
- कैलाश नाथ मिश्र मण्डल संयोजक श्रावस्ती।
- अवकाश सिसौदिया मण्डल संयोजक आगरा।
- मनोज बाजपेई मण्डल संयोजक रायबरेली।
- विनीत कुमार दिवेदी मण्डल संयोजक कानपुर।
- प्रदीप कुमार मण्डल संयोजक कानपुर।
- पुरूषोत्तम पाण्डेय कार्यकारिणी सदस्य।
- राजा गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य।
- समीर रस्तोगी कार्यकारिणी सदस्य।
- श्रीमति ललिता सिंह कार्यकारिणी सदस्य।
- मो0 गुफरान कार्यकारिणी सदस्य।