Tevar Times
Online Hindi News Portal

42 हजार व्यवसायी देश छोड़कर चले गए विदेश: अखिलेश

0
संजीव भट्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से देश की अर्थव्यवस्था पर संकट आया है। व्यापार जगत में अराजकता की स्थिति है। लोगों की घरेलू बचत बैंकों में कैद हो गई जिसे बड़े उद्योगपति विदेश लेकर भाग गए। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से परेशान होकर 42 हजार व्यवसायी देश छोड़कर विदेश चले गए हैं। बैंकों की स्थिति डांवांडोल है।
पार्टी मुख्यालय पर लोगों से मुलाकात के दौरान अखिलेश ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। जेलों में अपराधी बंदियों की दबंगई चल रही है। हत्या, लूट, अपहरण की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है। समाजवादी सरकार में अपराध नियंत्रण के लिए यूपी डायल 100 सेवा एवं 1090 वूमेन पावर लाइन सेवाएं शुरू की गई थी। भाजपा ने इन्हें भी बर्बाद कर दिया।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास कार्य लम्बे समय से ठप्प है। जनहित का कोई काम नहीं हो रहा है। मुख्यमंत्री जी और उनके सहयोगी मंत्री अपने राज्य की चिंता छोड़कर दूसरे प्रदेशों में भाजपा के प्रचार में जुटे हैं। उनकी चिंता अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार बनाने की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More