Tevar Times
Online Hindi News Portal

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की  कर दी है दुर्दशा: अखिलेश

0
संजीव भट्ट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दुर्दशा कर दी है। उन्होंने बुलंदशहर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये स्याना थाने के मृतक इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।
अखिलेश ने बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश में भय और दहशत का वातावरण बन गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में थाने भी सुरक्षित नहीं रह गये है। पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या इस बात का प्रमाण है कि उत्तर प्रदेश में पूरी तरह जंगलराज आ गया है। लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाओं से लोग डरे हुए है। प्रदेश सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है।
अखिलेश ने कहा कि जब से उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में आयी है, पुलिस व्यवस्था भी बदहाल हो गयी है। कानून का राज स्थापित करने में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल हो गयी है। आये दिन बढ़ रही अराजकता की घटनाओं से प्रदेश की छवि खराब हो रही है।
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति फैला रही है। जिसके कारण प्रदेश का सौहार्द एवं सामाजिक सद्भाव बिगड़ रहा है। भाजपा का एजेण्डा समाज का बंटवारा करने का है। बीस महीने के भाजपा कार्यकाल में जान-माल की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है। प्रदेश में आम आदमी के जान का कोई मूल्य नहीं है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दुर्दशा कर दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More