Tevar Times
Online Hindi News Portal

ऐतिहासिक होगी रमाबाई में आयोजित जनाक्रोश रैली

0
  • शिवपाल की जन आक्रोश रैली में उमड़ेगा जनसैलाब, अनेकों पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक रहेंगे उपस्थित
लखनऊ। नौ दिसंबर को राजधानी के रमाबाई अंबेडकर मैदान में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की अपनी पहली रैली के जरिए इतिहास रचने जा रही है। इस रैली में देश व प्रदेश के दिग्गज नेता अपनी उपस्थिति दर्ज कराने आ रहे हैं।
राजधानी लखनऊ के सड़क किनारे लगे होर्डिंस व बैनर भी इस बात की बानगी है कि यह रैली भव्य होने वाली है। प्रदेश के कोने-कोने से समर्थक इस रैली में पहुंचने के लिए घर से निकल पड़े हैं। इस रैली को लेकर समर्थक खासे उत्साहित हैं। कुछ बड़े नेता कल रैली स्थल पर ही पार्टी की सदस्यता ले सकते हैं।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता व प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कुछ मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब में कहा, 9 दिसंबर को होने वाली महारैली मुद्दों व जन आक्रोश पर केन्द्रित होगी।
यह रैली किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं होगी, यह रैली जन साधारण के आक्रोश को स्वर देगी, यह रैली जन आकांक्षा को मुखर व मूर्त राजनीतिक सन्दर्भ देगी। उन्होंने आगे कहा कि देश के सामने, प्रदेश के सामने, नौजवानों के सामने, किसानों के सामने जो चुनौती खड़ी है वह ज्यादा महत्वपूर्ण है।
यह रैली आम लोगों, गरीब , किसान, मजदूर के आक्रोश को स्वर देने के लिए आयोजित की गई है। अपनी रैली पर और रोशनी डालते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जनता में सरकार के खिलाफ, महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ जो आक्रोश है, यह रैली उसपर है।
वर्तमान बदलते संदर्भ में गांव, देश व समाज के हालात बदल गए हैं। तीन दशक पहले जो चुनौतियां थी, तब और अब के हालात में बहुत बदलाव आया है। ऐसे में सामाजिक न्याय की लड़ाई को नए संदर्भ में देखना होगा। हम सामाजिक विकास में पिछड़ गए तमाम जातीय समूहों और वर्गो को अपने साथ जोड़ना चाहते हैं।
समाजवाद और सेकुलरिज्म हमारी पार्टी के दो अभिन्न हिस्से हैं। हम किसानों, नौजवानों, महिलाओं व छात्रों को केंद्र में रखकर समाज,राज्य व राष्ट्र के विकास की रणनीति पर काम करेंगे। सतत और रोजगारपूर्ण विकास हमारा मुख्य एजेंडा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More