Tevar Times
Online Hindi News Portal

शिवपाल सिंह यादव की जनाक्रोश रैली में उमड़ी भारी भीड़

0
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) द्वारा राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित रमाबाई आंबेडकर मैदान में आज रविवार 9 दिसंबर को जनाक्रोश रैली 2018 का आयोजन किया गया। इस विशाल रैली में हजारों की भीड़ इकठ्ठा हुई थी।
रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी सेकुलर मोर्चा के संस्थापक और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव मौजूद रहे। इस रैली में करीब 100 पूर्व विधायकों ने सदस्यता ग्रहण की। साथ ही कुछ बड़े नेताओं ने रैली स्थल पर ही पार्टी की सदस्यता ली।
शिवपाल ने कहा कि प्रसपा (लोहिया) ने राजधानी में पहली रैली के जरिये इतिहास रच दिया। बता दें कि शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी में उपेक्षा से क्षुब्ध होकर पहले समाजवादी सेकुलर मोर्चा और फिर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाई।
सभी 75 जिलों में संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया। फ्रंटल संगठनों को सक्रिय किया। महारैली मुद्दों व जन आक्रोश पर केंद्रित रही। शिवपाल ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष की रैली नहीं है बल्कि जन साधारण के आक्रोश को स्वर दे रही है।
प्रदेश-देश, किसानों, नौजवानों के सामने तमाम चुनौतियां खड़ी है। शिवपाल भले ही दावा करें कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव से अनुमति लेकर नई पार्टी बनाई है लेकिन रविवार की महारैली में उनके आने पर संशय बना हुआ था।
मुलायम सिंह पिछले दिनों शिवपाल व अखिलेश यादव के बीच संतुलन बनाए हुए थे। वह सपा दफ्तर भी जा रहे थे और प्रसपा के दफ्तर भी चले गए थे। 8 दिसंबर को फिरोजाबाद में अखिलेश यादव व रामगोपाल यादव के साथ कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सपा के साथ रहने का संकेत दे दिया है।
यूपी के जेहन में सवाल हैं और उम्मीद शिवपाल हैं, फिर थाम संघर्ष की मशाल, आपके लिए निकल पड़े शिवपाल, हजार सवाल-एक जवाब शिवपाल। इस तरह के नारे लिखे होर्डिंग्स से राजधानी पट चुकी है।
रविवार को समाजवादी सेकुलर मोर्चा के अध्यक्ष व प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की जनाक्रोश रैली आयोजित हुई।
अलग मोर्चा व अलग पार्टी बनाने के बाद राजधानी लखनऊ में शिवपाल के पहले सियासी शो में भारी भीड़ जुटी थी। रैली के लिए रमाबाई अंबेडकर मैदान और आसपास का इलाका पार्टी के झंडों, बैनरों, होर्डिंग्स व पोस्टरों से सजाया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More