Tevar Times
Online Hindi News Portal

मध्य कमान में जांबाज सैनिक वीरता व विशिष्ट पदकों से अलंकृत

0
लखनऊ। सेना की मध्य कमान ने मंगलवार को लखनऊ छावनी सूर्या प्रेक्षागृह में एक ‘अलंकरण समारोह’ आयोजित किया। इस अलंकरण समारोह की अध्यक्षता मध्य कमान के सेनाध्यक्ष ले0 जनरल अभय कृष्णा ने की।
समारोह में ले0 जनरल अभय कृष्णा ने अदम्य साहस का प्रदर्शन करने वाले दो सैन्याधिकारियों सहित छः जवानों को सेना पदक (वीरता) से अलंकृत किया। इस दौरान विशिष्ट सेवाओं के लिए दो सैन्यधिकारियों को ‘विशिष्ट सेवा पदक’ तथा एक सैन्यधिकारी को सेना पदक (विशिष्ट) से अलंकृत किया गया।
इसके अतिरिक्त ले0 जनरल अभय कृष्णा ने मध्य कमान की चयनित नौ यूनिटों को उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए ‘यूनिट प्रशस्ति पत्र’ प्रदान किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में ले0 जनरल अभय कृष्णा ने वीरता एवं विशिष्टि पदकों से सम्मानित सभी सैन्यकर्मियों एवं सम्मानित यूनिटों को धन्यवाद देते हुए भारतीय सेना का ध्वज सदैव ऊॅंचा रखने का आह्वान किया।

अलंकृत होने वाले सैन्यधिकारियों एवं जवानों का ब्योरा निम्नवत् है :-

सेना पदक (वीरता)

1-    कैप्टन प्रभाकर देव सिंह
2-    कैप्टन शशांक शर्मा
3-    सिपाही बाबुलाल यादव
4-    नायक तगतिन्दर सिंह
5-    नायक धर्मपाल
6-    हवलदार रामवीर सिंह
7-    सिपाही सचिन कुमार
8-    सिपाही मनजिन्दर सिंह (मराणोपरांत)

सेना पदक (विशिष्ट)

1-    मेजर प्रवीण कुमार

विशिष्ट सेवा पदक 

1-   ले0 जनरल दलीप सिंह
2-   कर्नल मनीश पार्थसारथी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More