Tevar Times
Online Hindi News Portal

योगी सरकार ने घोषित किए आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य

0
  • प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
लखनऊ। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले ही रविवार को प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विभिन्न बोर्ड व आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों के नामों को मंजूरी दे दी है। योगी सरकार ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। उन्हें राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।
जारी की गई सूची में भाजपा ने गठबंधन के सहयोगियों ओमप्रकाश राजभर और अनुप्रिया पटेल की ओर से प्रेषित लोगों को शामिल कर उन्हे मनाने की कोशिश की है। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे शाहजहांपुर निवासी जयेन्द्र प्रताप सिंह (जेपीएस) राठौर को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अध्यक्ष (अंशकालिक) मनोनीत किया गया है। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राठौर को राज्यमंत्री का दर्जा मिलेगा।
वहीं प्रतापगढ़ के राजेंद्र प्रसाद पाल व गोरखपुर के भिखारी प्रजापति को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में सदस्य नामित किया गया है। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश पशुधन विकास परिषद में गाजीपुर के सुदामा राजभर तथा कानपुर के अजय प्रताप सिंह को जगह दी है। जबकि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम में प्रयागराज के महेश प्रजापति और फर्रुखाबाद के ओम प्रकाश कटियार को शामिल किया गया है।
वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड में कासगंज निवासी डॉ. किशन वीर सिंह शाक्य व पूर्व शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ. अवध नरेश शर्मा को सदस्य नामित किया गया है। इसके साथ ही बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. आरएन त्रिपाठी को उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग, प्रयागराज में सदस्य नियुक्त किया गया है।
सरकार ने हिन्दुस्तानी अकादमी, प्रयागराज की सामान्य परिषद में सुल्तानपुर के एमपी सिंह, प्रयागराज की शैलतन्या श्रीवास्तव, बिजनौर के डॉ. दीप सौरभ, मेरठ के डॉ. वकुल रस्तोगी, बस्ती के नागरदास मिश्रा, औरैया के डॉ. हृदय नारायण अवस्थी, प्रयागराज के डॉ. रामजी मिश्र, आगरा के राजबहादुर सिंह, मेरठ के अनिरुद्ध गोयल तथा लखनऊ की किरन श्रीवास्तव को शामिल किया है।
इसके अलावा पूर्वांचल विकास बोर्ड में नरेंद्र सिंह (आजमगढ़) व दया शंकर मिश्र ’दयालु’ (वाराणसी) को उपाध्यक्ष, जय प्रकाश निषाद (गोरखपुर), विजय शंकर यादव (गोरखपुर), परदेशी रविदास (महराजगंज), अरविन्द बौद्ध (पटेल) (बस्ती), जितेंद्र पाण्डेय (गाजीपुर), विजय विक्रम सिंह (अमेठी), राजकुमार शाही (देवरिया), ओम प्रकाश गोयल (सोनभद्र), अमरपाल मौर्य (प्रतापगढ़), केपी श्रीवास्तव (प्रयागराज) और अशोक चौधरी (प्रयागराज) को सदस्य नामित किया है।
उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम में रमाकांत निषाद (गोरखपुर) को अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, कानपुर में अरविंद राजभर (बलिया) को अध्यक्ष तथा राकेश गर्ग (आगरा) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। वहीं लखनऊ के विजय त्रिपाठी और कानपुर की डा. आभा द्विवेदी को कार्यसमिति में जगह दी है।
इसके साथ सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य एकीकरण परिषद के सदस्य के रूप में रमाकान्त पटेल (मिर्जापुर), सुनील अर्कवंशी, (हरदोई) व राधिका पटेल (सुल्तानपुर) को नामित किया है। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग में सुरेंद्र नाथ वाल्मीकि (शाहजहांपुर) को अध्यक्ष, मुन्ना सिंह धानुक (लखनऊ) व लाल बाबू बाल्मीकि (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष तथा कमल वाल्मीकि (आगरा), मनोज वाल्मीकि (हापुड़), छाया देवी (प्रयागराज), श्यामलाल वाल्मीकि (लखनऊ) को सदस्य नामित किया गया है।
प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद में अध्यक्ष के रूप में राजू श्रीवास्तव (कानपुर) तथा तरुण राठी (अमरोहा) को सदस्य के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश गौ-सेवा आयोग में प्रो. श्याम नन्दन (फिरोजाबाद) को अध्यक्ष तथा जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (उपकार) में कैप्टन विकास गुप्त (गौतमबुद्ध नगर) को अध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था में रेखा वर्मा (वाराणसी) को अध्यक्ष नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश राज्य युवा कल्याण परिषद में डॉ. विभ्राट चन्द्र कौशिक (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के रूप में नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद में राम लखन पटेल (प्रयागराज) व अश्विनी त्रिपाठी (गोरखपुर) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है। उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम में राणा अजीत प्रताप सिंह (सुल्तानपुर) को अध्यक्ष व राजेश्वर सिंह (कुशीनगर) को उपाध्यक्ष के तौर पर नामित किया गया है। लाल बहादुर शास्त्री गन्ना किसान संस्थान में नवाब सिंह नागर (गौतमबुद्धनगर) को अध्यक्ष तथा नीरज शाही (देवरिया) को उपाध्यक्ष नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड में डॉ. बीएन सिंह (लखनऊ) को अध्यक्ष तथा डॉ. रमाशंकर मिश्रा (अम्बेडकर नगर), डॉ. राजेंद्र सिंह (मेरठ), डॉ. पार्थसारथी शर्मा (आगरा), डॉ. जेएन जेएन रघुवंशी (वाराणसी), डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी (फतेहपुर) और डॉ. श्याम नारायण (आजमगढ़) को सदस्य नामित किया है। वहीं उत्तर प्रदेश स्टेट एग्रो इण्डस्ट्रियल कारपोरेशन में जगदीश मिश्रा उर्फ बाल्टी बाबा को अध्यक्ष नामित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More