Tevar Times
Online Hindi News Portal

भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा गड़बड़ : अखिलेश

0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में शिक्षा व्यवस्था सबसे ज्यादा गड़बड़ हो गई है। न शिक्षा सत्र नियमित है और नहीं शिक्षकों का सम्मान हो रहा है। सरकार को विद्यार्थियों की चिंता नहीं। नौजवान और शिक्षामित्र आत्महत्या कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की शिकायत तक नहीं सुनी जाती है।

भाजपा के कारनामों से क्षुब्ध जनता भाजपा को हटाना चाहती है। उसका भरोसा सरकार पर नहीं रह गया है। इसलिए समाजवादी पार्टी चाहती है कि बैलट के जरिए चुनाव हो। अखिलेश आज पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ शिक्षक सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। इसके आयोजक प्रो0 अमरीक सिंह तथा कार्यक्रम संचालक प्रो0 बी.के. सिंह थे। सम्मेलन में पूर्व कुलपति प्रो0 एम.जेड. खान, प्रो0 नरसिंह, प्रो0 बी. कुंवर आदि शिक्षा विशेषज्ञ शामिल थे।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा झूठे वादे करने और भटकाने की कला में माहिर है। मेक-इन-इण्डिया के नाम पर मेड-इन-चाईना का जोर है। बाजार चीनी सामान से पटा पड़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत के विश्वविद्यालयों की गणना न होना शर्मनाक है। स्वदेशी आन्दोलन का बुरा हाल है। लोकतंत्र में जनता की बात सुनना सत्ताधारियों को पसंद नहीं।
अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार प्रशासन का दुरूपयोग कर रही है। लोकतंत्र में सत्ता का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए। सन् 2017 तक जो हुआ वह विकास का पत्थर है। अब जो हो रहा है वह कुछ नहीं है सिवाय विनाश के। अखिलेश यादव ने कहा यह कैसी विडम्बना है कि तोड़ो और राज करो की कूटनीति हमेशा रही है। पर यह कैसी स्थिति है कि अब अपने देश में ही समाज को तोड़ा जा रहा है अपने ही देश की सरकार द्वारा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More